माया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने संवैधानिक मूल्यों और मतदान के अधिकार का दिया संदेश

देहरादून 26 नवंबर ।माया देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज की ओर से सेमिनार और संविधान जागरूकता तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली और लोगों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

रैली के बाद विधि के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से समझाया। विद्यार्थियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का संदेश भी दिया।

विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। युवाओं को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक योग्य नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करना चाहिए।

स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए संविधान की समझ और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी देते हैं।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) आरबी सिंह, बीएड प्राचार्य डॉ. सीता जुयाल, कुमार मयंक, भावना अरोड़ा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें