27 नवंबर से शुरू होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दून इंटरनेशनल स्कूल में जुटेंगे साहित्यकार, लेखक, विचारक और रचनात्मक क्षेत्र की हस्तियां

देहरादून 26 नवंबर ।साहित्य, विचारों, कहानियों, संगीत और संस्कृति को समर्पित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) 2026 का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस साहित्यिक उत्सव में देश के जाने-माने साहित्यकार, लेखक, विचारक और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाएं शिरकत करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का आयोजन डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। तीनों दिन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इस दौरान साहित्य, विचारों, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का उद्देश्य साहित्य और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ ही लेखकों, विचारकों और पाठकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

और पढ़ें