अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रुद्रप्रयाग। अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने देश को मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए इसे सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और संविधान के मूल सिद्धांतों—समानता, न्याय और सामाजिक समरसता—पर प्रकाश डाला।
इस दौरान कालीमठ जिला पंचायत वार्ड की सदस्य सरोज राणा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में भरत सिंह चौधरी, आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, कार्यक्रम संयोजक विनोद देवशाली, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें