सीमांत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 अप्रैल ।सीमांत क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र से आए पूर्व सैनिकों को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और अब औपचारिक रूप से भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।
प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि सैनिक हमेशा से राष्ट्र और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ रहे हैं। अब सेना से सेवा निवृत्ति के बाद उनका भाजपा के साथ जुड़ना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से संगठन के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं दीप्ति रावत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सेना में रहकर देश की सेवा की है और अब भाजपा में जुड़कर वे देश सेवा के नए स्वरूप में योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका अनुभव पार्टी संगठन को और मजबूत करेगा।
स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख पूर्व सैनिकों में कैप्टन भूपाल सिंह रावल, सूबेदार पुष्कर वर्मा, सूबेदार धन सिंह, नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार किशन सिंह रावत, नयन सिंह रौतेला, भूपेंद्र सिंह, जगत धामी, कैलाश सिंह, चंद्र सिंह, गणेश सिंह, प्रेम बल्लभ भट्ट, भुवन चंद, विनोद सिंह, गजेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, प्रकाश रावत, पंकज रावत सहित कई अन्य शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, गणेश भंडारी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी, जिला महामंत्री इंदर लूंठी और आशीष गिरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें