अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। डॉ. भीमरावअंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देहरादून के शास्त्री नगर, काँवली स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए समिति के सदस्यों के साथ केक काटकर जयंती मनाई और बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं।
अपने संबोधन में अभिनव थापर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सशक्त लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ थे। उनके विचारों और संघर्षों के कारण ही आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समानता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर

Leave a Comment

और पढ़ें