गढ़ी कैंट में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 14 अप्रैल। भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान का निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से समावेशी भारत की नींव रखी, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें