प्रधानमंत्री ने युवाओं, उद्यमियों व महिलाओं से किया संवाद — कहा, आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनेगा विकसित भारत की प्रेरणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 9 नवंबर ।राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। यह संवाद उत्तराखंड के 25 वर्षों की प्रगति और आम जनता की सक्रिय भागीदारी को दर्शाने वाला सशक्त मंच बना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज “आत्मनिर्भर, सशक्त और सतत राज्य” की नई पहचान के साथ देश के विकास मॉडल में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की निष्ठा और उद्यमियों के नवाचार ने मिलकर उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, पर्यटन व एडवेंचर स्पोर्ट्स क्षेत्र के उद्यमी, युवा नवाचारक और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह राज्य सरकार की योजनाओं, बेहतर संपर्क मार्गों, बुनियादी ढांचे और नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने उनके जीवन में बदलाव लाया।प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों की सफलता की कहानियां “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति लोगों की भागीदारी, सामुदायिक नेतृत्व और नवाचार की भावना से प्रेरित है।प्रधानमंत्री ने इसे “विकसित उत्तराखंड” की दिशा में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल की मिसाल बताया और कहा कि राज्य का यह सफर पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें