राज्य स्थापना रजत जयंती पर ऐतिहासिक रैली — पीएम मोदी ने भरी नई ऊर्जा, विकास की राह पर दौड़ेगा उत्तराखंड : भट्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 9 नवंबर।राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को देहरादून में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को भाजपा ने अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि डेढ़ लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अभूतपूर्व बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी और ओजस्वी संबोधन ने विकसित उत्तराखंड के अभियान में नई ऊर्जा का संचार किया है।मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उद्देश्य, विषय, संख्या और प्रबंधन की दृष्टि से यह आयोजन राज्य के 25 वर्ष के इतिहास में सबसे शानदार रहा। “जहां एक लाख लोगों के आने का लक्ष्य था, वहां डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे। यह उत्तराखंडवासियों की प्रधानमंत्री के प्रति आस्था और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास को दर्शाता है,” उन्होंने कहा।भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन राज्य के आने वाले 25 वर्षों के रोडमैप को दिशा देने वाला रहा। “पीएम ने जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साहसिक निर्णयों की सराहना की, वह पूरे उत्तराखंड के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की अपील कर हर नागरिक को राज्य के विकास में भागीदार बनने का संदेश दिया,” उन्होंने जोड़ा।भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और हर बार उन्होंने राज्य को उम्मीद से अधिक सौगातें दी हैं। “उनका मार्गदर्शन हमेशा राज्य के लिए प्रेरक रहा है। रजत जयंती समारोह में उनकी उपस्थिति ने इस उत्सव को ‘सोने पर सुहागा’ बना दिया है,” उन्होंने कहा।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अब चौगुनी गति से विकास कार्य करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें