
देहरादून, 11 जुलाई। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (एसयूडब्ल्यूजे) की जिला इकाई देहरादून की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया और जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए।
जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने यूनियन के नए सदस्यों संजय पाठक और शिव प्रसाद सती का स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि 2 अगस्त तय की गई। समारोह के आयोजन, अतिथियों, स्थान और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान शिव प्रसाद सती ने सुझाव दिया कि यूनियन पत्रकारों के हितों के साथ-साथ प्रदेश से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर भी प्रभावी ढंग से आवाज उठाए। आदेश संयोजक नारायण भट्ट ने शपथ ग्रहण समारोह को उपयुक्त तिथि पर आयोजित करने का सुझाव दिया, जिसका चेतन खड़का ने समर्थन किया। राधाकृष्ण गैरोला ने समारोह के खर्च, आयोजन स्थल और व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नैना सब्बरवाल, संजय पाठक, दलजीत कौर, सतीश पुण्डीर, मनू सब्बरवाल आदि उपस्थित थे।









