अवैध मादक पदार्थ/देशी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने अलग अलग स्थानो से किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से 512 ग्राम गांजा तथा 49 पव्वे देशी शराब बरामद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। नारायण दत्त। 30 जून। ।

*मादक पदार्थ/शराब तस्करों पर दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई:-

*थाना नेहरु कॉलोनी*

1- थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस ने दिनांक 29-06-2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत आकस्मिक चैकिंग के दौरान दून यूनिवर्सिटी के सामने से एक अभियुक्त को 512 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0स0 211/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम-पता अभियुक्त*
उमेश पुत्र बालमनाथ निवासी संपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र 21 वर्ष ।

*बरामदगी विवरण*
512 ग्राम गांजा

2 – दिनांक 30.06.2024 को थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस ने चैकिंग दौरान के नेहरु कॉलोनी क्षेत्रअंतर्गत नई बस्ती पुल के पास से एक व्यक्ति को 49 पव्वे अवैध देशी के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0- 212/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम के के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्तगण*
1- उम्मेद सिंह रावत पुत्र स्व० कुंवर सिंह रावत निवासी नई बस्ती मोथरोवाला थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र 46 वर्ष।

*बरामदगी*
49 पव्वे देशी शराब

Leave a Comment

और पढ़ें