ओलंपस हाई के छात्र आश्विक राठौड़ ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

450 में से 360 अंक प्राप्त कर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, विद्यालय परिवार ने दी बधाई

देहरादून 17 नवम्बर। ओलंपस हाई के कक्षा आठ के छात्र आश्विक राठौड़ ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जून 2026 में आयोजित इस परीक्षा में आश्विक ने 450 में से 360 अंक प्राप्त किए।

उत्तराखंड के रहने वाले आश्विक की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया गया है। उनकी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

ओलंपस हाई के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने आश्विक को बधाई देते हुए कहा कि ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने आश्विक और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें