कैंट विधानसभा में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काँवली में अभिनव थापर के नेतृत्व में जनसंपर्क, 23 नवंबर को राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

देहरादून 14 नवंबर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के काँवली में शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों रेखा आर्या, गणेश जोशी व धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर कराए गए।

अभियान के दौरान अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों, अनियमितताओं और जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश की जनता सरकार से जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इन मामलों में जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, आरोपों से घिरे मंत्रियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

थापर ने कहा कि कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की आवाज को एकजुट कर रही है। आगामी 23 नवंबर को पार्टी हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेह शासन के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
अभियान में वार्ड अध्यक्ष अनीता दास, मालती देवी, विमलेश वर्मा, अवधेश कुमार, डॉ. दीपक बिष्ट सहित क्षेत्र के कई नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें