देहरादून में 16 नवंबर से होगी 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, पांच दिन तक होंगे मुकाबले

देहरादून 15 नवंबर ।डाक विभाग के उत्तराखंड परिमंडल की ओर से 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में किया जाएगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान नौ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। इसके बाद विभिन्न वर्गों के मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता में डाक विभाग में कार्यरत कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य बेहतर डाक सेवाएं देने के साथ कर्मचारियों में खेल भावना विकसित करना और उनके स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना भी है।गौरतलब है कि 38वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 नवंबर 2024 तक कर्नाटक परिमंडल में हुआ था। इसमें उत्तराखंड के अमित शर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में उपविजेता रहकर परिमंडल का नाम रोशन किया था।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अब्दाली ने देहरादून के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें