किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर का देहरादून में स्वागत, संगठनात्मक बैठक में हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. शंभू कुमार दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून पहुंचे। मां डाट काली मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी और प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद रतूड़ी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं और पहाड़ी वाद्ययंत्रों के साथ उनका स्वागत किया।

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद रतूड़ी समेत प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. शंभू कुमार ने संगठन को मजबूत करने और किसानों से जुड़े विषयों पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

बैठक में किसान मोर्चा की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसान हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा और नरेश हुडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंगला नंद उनियाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में किसानों के हित, संगठन की मजबूती और कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें