महानवमी पर मुख्यमंत्री ने किया हवन और कन्या पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 20 अक्टूबर ।शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नवरात्रि के इस पावन पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें