एसयूडब्ल्यूजे देहरादून ने मनाया हरेला पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (एसयूडब्ल्यूजे) की देहरादून जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश को तुलसी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरित पत्रकारिता और पौधरोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। तुलसी का पौधा भेंट कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कहा कि एसयूडब्ल्यूजे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण अभियानों में भाग लेने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें