नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” थीम पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में मनाया गया वार्षिकोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल बोले – विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र

देहरादून, 13 नवम्बर 2025।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में गुरुवार को वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का थीम “नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने जीवन के विभिन्न भावों को मंच पर सजीव किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर  सौरभ थपलियाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु राम राय मिशन की गौरवशाली यात्रा पर आधारित प्रेरक वीडियो प्रदर्शित किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स डे और एनुअल डे में विद्यार्थियों की सहभागिता 90 प्रतिशत से अधिक रही, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति का प्रमाण है।

प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा एक के विद्यार्थियों द्वारा हास्य रस पर आधारित नृत्य ने सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। “नवरस” विषय पर तनु और इशिका द्वारा प्रस्तुत शिव पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

चारों सदनों के विद्यार्थियों ने विभिन्न रसों पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें उन्होंने जीवन के विविध भावों—श्रृंगार, करुण, वीर, रौद्र, हास्य, अद्भुत, भयानक, बीभत्स और शांत—को प्रभावशाली रूप में अभिव्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि  अभिनव थापर, अध्यक्ष श्री रामकृष्ण लीला समिति, टिहरी 1952, ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता काबिले तारीफ है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिकोत्सव को “नवरस” थीम से जोड़ने के प्रयास की सराहना की।

मुख्य अतिथि  सौरभ थपलियाल ने कहा कि “विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार भी है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन ने अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के माध्यम से उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

Wing Commander विक्रांत उनियाल,  जी.एस. तोमर (एजुकेशन ऑफिसर, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन) और  प्रतिभा अत्री (प्रिंसिपल, एसजीआरआर रेसकोर्स) ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, आयोजन की गुणवत्ता और विद्यालय के अनुशासित वातावरण की प्रशंसा की।

निर्णायक मंडल में  कविता बिष्ट और  कैलाश चंद्र ध्यानी उपस्थित रहे। श्री ध्यानी ने अपने बाँसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्या और अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। परिणामों की घोषणा श्रीमती मेनका शाह ने की—नृत्य नाटिका में शिवाजी सदन प्रथम रहा, समूह नृत्य में अशोक सदन ने बाजी मारी, स्पोर्ट्स ट्रॉफी भी अशोक सदन के नाम रही, जबकि टैगोर सदन ने ओवरऑल को-करिकुलर ट्रॉफी जीती।

धन्यवाद ज्ञापन स्कूल कैप्टन आराधना चमोली ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन सिमरन और उत्सुक ने किया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों की ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मेनका शाह, अमित सिंह राणा, श्वेता बिष्ट, शर्मिला रावत, विनिता किष्टवाल, सविता ध्यानी, कुमुद जोशी, शशिकला राणा, सविता डोभाल, रोशनी उनियाल, मीना बमरारा, संगीता कला, अर्चना रावत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे और पूरे आयोजन का आनंद लिया ।

Leave a Comment

और पढ़ें