पर्यटन व डेस्टिनेशन वेडिंग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए 15-16 जुलाई को ‘HINDUSTHAN 2.0’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

देहरादून। उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन एवं डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से HINDUSTHAN 2.0 – राष्ट्रीय चिंतन शिविर एवं एक्सपो का आयोजन 15 और 16 जुलाई को पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, देहरादून में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के वेडिंग, इवेंट, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “Wed in Uttarakhand” रखी गई है। सम्मेलन में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वेलनेस, ग्रामीण, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर मंथन होगा।
सम्मेलन के दौरान पर्यटन क्षेत्र के हितधारक “दून डिक्लेरेशन” के तहत “चलो गाँव की ओर” संकल्प लेंगे। इसके अंतर्गत ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, जैविक खेती, स्थानीय हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक संस्कृति को पर्यटन से जोड़कर रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही “Journey in Himalaya” जैसे एकीकृत पर्यटन मॉडल पर भी चर्चा होगी, जिससे राज्य में पर्यटकों के ठहराव की अवधि और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि हो सके।
15 जुलाई को आयोजित विशेष सत्र “Wed in Uttarakhand” में उत्तराखंड को देश-विदेश के प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा। वहीं 16 जुलाई को BITA Awards 2026 के तहत वेडिंग और पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रितुराज खन्ना, डॉ. आशीष सेमवाल, गुंजन सिंघल और जयदीप मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें