टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली ‘एकता पदयात्रा’ सरदार पटेल की जयंती पर युवाओं को दिया स्वदेशी और नशा मुक्त भारत का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चंपावत, 13 नवम्बर 2025 ।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण के दौरान टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया। यह पदयात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी।

यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक निकाली गई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें राष्ट्रहित में समर्पण, अनुशासन और एकता का संदेश मिलता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।

एकता मार्च में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिकों ने पदयात्रा में भाग लिया। युवाओं ने “नशा मुक्त भारत” और “स्वदेशी अपनाओ” के नारों के साथ देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे जनसमूह में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना व्याप्त हो गई, जिससे यह आयोजन और अधिक प्रेरणादायक बन गया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने बोहराहगोठ पहुँचकर  निर्मल पाठक (संपादक, पीटीआई दिल्ली) के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पूरन महरा, हिमेश कलखुड़िया, शिवराज कठायत, गुंजन सुखेजा, सतीश पांडे, पुष्पा विश्वकर्मा, केदार बृजवाल, विकास शाह सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग मंगला त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

और पढ़ें