भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्नेह राणा को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की बेटी के गौरवपूर्ण योगदान पर गर्व व्यक्त

देहरादून, 12 नवम्बर।
विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की गौरवशाली बेटी स्नेह राणा ने आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से पार्टी मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्नेह राणा को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिला विश्व कप में स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

भट्ट ने कहा कि स्नेह राणा का समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि स्नेह की सफलता ने प्रदेश की बेटियों को यह विश्वास दिया है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर महिला विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड कायम करने वाली पूरी भारतीय टीम को भी बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल भी उपस्थिति थे ।

Leave a Comment

और पढ़ें