कचरा इधर-उधर नहीं, स्वच्छता का दिया बड़ा संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटी सी पहल ने सबका दिल जीता

देहरादून 9 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्वच्छता के प्रति अपनी सजगता और प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया। एफआरआई परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मंच से ही ऐसा छोटा सा कार्य किया, जिसने पूरे देश को बड़ा संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉफी टेबल बुक और डाक टिकट के स्पेशल कवर का विमोचन किया। जैसे ही उन्होंने बुक और स्पेशल कवर पर लिपटे रिबन को हटाया, तो सभी की नजरें मंच की ओर थीं। आमतौर पर ऐसी रस्मों में हटाया गया रिबन या कवर वहीं पास में रख दिया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ अलग किया।

उन्होंने उस रिबन को इधर-उधर न रखकर स्वयं उठाया और अपनी जेब में रख लिया। यह दृश्य भले ही कुछ सेकंड का था, लेकिन इसका स्वच्छता और अनुशासन का संदेश सभी के दिलों में उतर गया।

प्रधानमंत्री की यह छोटी सी पहल इस बात का प्रतीक बनी कि स्वच्छता केवल अभियानों या नीतियों से नहीं, बल्कि व्यवहार और आदत से शुरू होती है। रिबन को जेब में रखकर प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने प्रधानमंत्री की इस सादगी और सजगता को देख तालियों से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री के इस छोटे से कदम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।

 

Leave a Comment

और पढ़ें