मंसूरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 12 अप्रैल।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में जलनिगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लंबित पेयजल योजनाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं को शासन स्तर से जल्द स्वीकृति दिलाई जाए और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी, सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान संजय राणा, सचिन कुमार, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार पाल, जल निगम के ईई सत्येन्द्र पुंडीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें