ओवरस्पीडिंग समेत 40 वाहनों के चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार, 8 नवंबर। त्योहारी सीजन में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के कुल 40 चालान किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर 20 चालान किए गए। इनमें 17 निजी कार और तीन मोटर कैब शामिल हैं।

इसके अलावा परमिट की शर्तों का उल्लंघन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 20 चालान किए गए। अभियान के दौरान वाहनों के परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। वहीं, व्यावसायिक वाहन संचालकों को परमिट की शर्तों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें