स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जिला इकाई भंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 8। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की देहरादून जिला इकाई की बैठक यूनियन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला इकाई के संयोजक नारायण दत्त भट्ट की अध्यक्षता में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व जिला कार्यकारिणी को भंग करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। साथ ही नई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन की अगली बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में सबसे पहले पिछली सभा के आयोजन में सहयोग करने वाले भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर, प्राईवेट कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उप खंड अधिकारी कुलदीप बिष्ट, सोमदत्त शर्मा, नितिन कुमार स्वीट शॉप तथा डोगरा जी जल संस्थान, पित्थूवाला एवं पवन रावत का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में अवसर पर संस्था की संरक्षक संतोष आनंद, राधाकृष्ण गैरोला, शिव प्रसाद सती, चेतन सिंह खड़का, पीतांबर कुमार महान, सतीश पुण्डीर, दलजीत कौर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें