एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर दिवंगत मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें