30 लाख की एमडीएमए और 40.55 ग्राम स्मैक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 21 जुलाई।ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से हाई-प्रोफाइल ड्रग एमडीएमए की खेप देहरादून लाई गई है। सूचना पर अरण्य विहार क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने खाली प्लॉट के पास से दानिश पुत्र नजीर अहमद (32), निवासी नागल, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि मादक पदार्थ सहारनपुर के एक तस्कर से खरीदकर लाया था और उन्हें देहरादून में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की योजना थी।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें