पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम धामी ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध और कठोर दंड मिलेगा तथा भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस पहल से भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता मजबूत होगी तथा युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें