26 लाख की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86.31 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैस गोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जाकिर (24) निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कैराना (उत्तर प्रदेश) के एक तस्कर से खरीदकर लाया था। उसका इरादा स्थानीय नशे के आदी लोगों, आसपास के कामगारों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को इसकी सप्लाई करने का था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में अन्य नशा तस्करों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को

Leave a Comment

और पढ़ें