हरेला पर एनएसएस-एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 100 से अधिक पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर 100 से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं पर्यावरणविद् ‘वृक्षमित्र’ डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने की।

अभियान के तहत तेजपत्ता, बांज, पदम, आंवला, देवदार, आम और रातरानी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण से पहले जनजागरूकता रैली निकाली और रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पार्षद मुस्कान को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, विधिक सेवा प्राधिकरण की कुसुम उनियाल, मनोरमा रावत सहित विद्यालय के शिक्षक, एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें