राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्व-गणना कर उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 10 अप्रैल।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्व-गणना करते हुए उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।
राज्यपाल ने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजना बनाने का महत्वपूर्ण आधार होती है। इससे सरकार को जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और संसाधनों की सही जानकारी मिलती है, जिसके आधार पर नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं।
उन्होंने अधिकारियों से भी जनगणना कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सही जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें