हरिद्वार में BIS का मानक मंथन, घरेलू एडॉप्टर्स के नए सुरक्षा मानक IS 19174 : 2025 पर हुई तकनीकी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरिद्वार 20 नवंबर । भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से मंगलवार को होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें घरेलू उपयोग में आने वाले एडॉप्टर्स के लिए विकसित किए जा रहे नए भारतीय मानक IS 19174 : 2025 पर विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और नियामक अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत BIS के निदेशक एवं प्रभाग प्रमुख सौरभ तिवारी के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि नया मानक उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करने के साथ उद्योग जगत को तकनीकी उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण आधार देगा।

मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक मुरारी ने एडॉप्टर्स की सुरक्षा में नए मानक की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए BIS की पहल की सराहना की।

इसके बाद संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने IS 19174 : 2025 के प्रारूप पर प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रस्तावित सुरक्षा मानदंडों, तकनीकी आवश्यकताओं और परीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ETD विभाग के सुरेश राजा ऑनलाइन जुड़े और अंतरराष्ट्रीय मानकों से तुलना करते हुए तकनीकी बिंदुओं और एडॉप्टर्स के प्रदर्शन मानदंडों पर अपना विशेषज्ञ वक्तव्य रखा।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग, उपभोक्ताओं और नियामक निकायों से सुझाव लिए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि नया मानक घरेलू विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को नए स्तर पर ले जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में BIS ने मीडिया से अपील की कि इस महत्वपूर्ण तकनीकी पहल को व्यापक कवरेज देकर उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें