बार एसोसिएशन देहरादून का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला; मांगों पर कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 16 नवंबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में देहरादून बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने संगठन से संबंधित विभिन्न मांगों और मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं के हितों और सुविधाओं को लेकर संवेदनशील है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, राजवीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

— कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी

Leave a Comment

और पढ़ें