पीएम दौरे की तैयारियों का मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादूनछजज 11 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आन्नद वर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महेन्द्र आ ग्राउंड तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून की दूरी और समय दोनों कम होंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने बांट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल तथा नगर आयुक्त नमांमी बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें