मुख्यमंत्री से मिली आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका संघ; मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 15 नवंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के समाधान और हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भेंट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें