हरिद्वार 15 नवंबर
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी से शिष्टाचार भेंट की।
सीएम धामी ने महामंडलेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संत समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता की तथा प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
आश्रम परिसर में मौजूद संतजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 109







