एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बनबसा  10 नवंबर । एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चले इस जागरूकता सप्ताह का समापन रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन के प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सतर्कता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जीवन से भ्रष्टाचार को दूर रखते हुए पारदर्शिता और निष्ठा के साथ संगठन की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

सप्ताह के दौरान पावर स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

  • निबंध प्रतियोगिता में दीपक टमटा प्रथम, अंजू नागवंशी द्वितीय और भगवती मिराल तृतीय रहीं।
  • वाद-विवाद प्रतियोगिता में विश्व प्रताप सिंह प्रथम, राहुल नागेश द्वितीय और नीरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
  • कविता पाठ प्रतियोगिता में मानसी रावत प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय और सौरभ नामदेव तृतीय रहे।
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजय कुमार प्रथम, पलक पांडे द्वितीय और लाखन सिंह तृतीय रहे।

केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी के विद्यार्थियों में कक्षा 6 से 8 तक की कविता पाठ प्रतियोगिता में अमृता रावत ने प्रथम, अन्य कुमार लकी ने द्वितीय और बृजेश पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों में हया फातिमा प्रथम, सूर्यांश सिंह द्वितीय और अरनव उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे।

महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अंजू नागवंशी प्रथम, अमित राजपूत द्वितीय और श्वेता टम्टा तृतीय स्थान पर रहीं।
अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता में अपूर्व सिंह प्रथम, शिवि शर्मा द्वितीय और अतुल्या तृतीय स्थान पर रहीं।

सभी विजेताओं को पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में नागेंद्र चतुर्वेदी, श्वेता सिंह और अरविंद हनुमान शामिल रहे।

इस अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन की प्रथम महिला रीना आर्य, महाप्रबंधक जावेद अंसारी, सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी के प्राचार्य राजेश वत्स, सहित पावर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्य

Leave a Comment

और पढ़ें