-

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होने जा रहा छठा देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 (DISTF-2025) उत्तर भारत का सबसे बड़ा विज्ञान उत्सव बनने जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में 25 से अधिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्कूली छात्रों के लिए विशेष रूप से 10 नवाचारपरक इवेंट्स शामिल किए गए हैं।
यूकॉस्ट एवं सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर (SARADSTA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस महोत्सव की जानकारी यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक एवं महोत्सव समन्वयक डॉ. डी.पी. उनियाल ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष डीआईएसटीएफ-2025 का उद्घाटन 12 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे । वहीं, वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और राज्य विकास में योगदान देने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे।विज्ञान और तकनीक के 25 से अधिक इवेंट्स होगें।तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव, बायोटेक्नॉलोजी कॉन्क्लेव, मेडिकल टेक्नॉलोजी कॉन्क्लेव, साइबर सिक्योरिटी कॉन्क्लेव, रूरल एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप कॉन्क्लेव सहित साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कहा स्कूली छात्रों के लिए साइंस क्विज, मैथ्स क्विज, मीट द साइंटिस्ट, रोबोटिक्स, एयरो मॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट डेवलपमेंट, मॉडल रॉकेटरी और स्टार्टअप कॉन्क्लेव जैसे कार्यक्रम होंगे ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 12 नवंबर उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि रहेंगे।13 नवंबर ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव को प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, और साइबर सिक्योरिटी सेशन को एडीजी (सुरक्षा) अभिनय कुमार, आईपीएस संबोधित करेंगे।14 नवंबर मेडिटेक कॉन्क्लेव को सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. आर. राजेश कुमार संबोधित करेंगे। समापन सत्र में सेतु आयोग के सीईओ शत्रुघ्न सिंह, पूर्व आईएएस टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड सहित विभिन्न सम्मान प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी और पुस्तक मेले का आकर्षण होगा । महोत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े 80 से अधिक सरकारी, गैर-सरकारी संस्थान, स्टार्टअप्स और शोध संगठन अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। साइंस और टेक्नॉलॉजी बुक फेयर के साथ-साथ फूड फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में 20 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
समन्वयक प्रो. अमित अग्रवाल, निदेशक वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, गोपेश्वर ने बताया कि इस महोत्सव में इस वर्ष 300 से अधिक शिक्षण संस्थानों को सीधे जोड़ा गया है और करीब 20 हजार छात्र, शोधार्थी और विज्ञान प्रेमी इस आयोजन में भाग लेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. कुवर राज अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन ओएनजीसी, यूपीईएस, टीएचडीसी, यूजीवीएनएल, यूपीसीएल, उरेडा, बॉयोटेक्नॉलोजी विभाग, एसटीपीआई और आईटीडीए सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव प्रदेश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार और नई पीढ़ी को विज्ञान की ओर प्रेरित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।








