मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों से की वर्चुअल बैठक, कहा – जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की असली शक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार के प्रयासों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

धामी ने कहा कि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली ताकत भी है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें