सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों संग मनाई दीपावली, कहा – यही हैं असली नायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 20 अक्टूबर ।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही दीपावली के असली नायक हैं।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली का पर्व अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान ड्यूटी पर रहकर राष्ट्र की रक्षा में तत्पर हैं। यही भावना देश को सशक्त और एकजुट बनाती है।

मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा हैं। राज्य और केंद्र सरकार सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें