एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण को 96.96 लाख की स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 20 अक्टूबर ।ऐतिहासिक एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण के लिए शासन ने ₹96.96 लाख की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह संरक्षित धरोहर ब्रिटिश कालीन स्थापत्य का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि एबट माउंट में स्थित चर्च और सिमिट्री के संरक्षण कार्य के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। शासन ने कुल ₹96.96 लाख की स्वीकृति दी है, जिसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹50 लाख की पहली किश्त जारी की जाएगी।

डीएम ने कहा कि स्वीकृत धनराशि से संरक्षण कार्य को मानकों के अनुसार शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि एबट माउंट की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें