देहरादून, 29 सितम्बर। सेवा पर्व के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को वन विभाग द्वारा संतला देवी मार्ग स्थित झाड़ीवाला में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री जोशी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है ताकि वे जीवित रह सकें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ विकसित करने और नवाचारी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में देशहित और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुँच रहा है। सेवा पर्व इन्हीं कार्यों को समर्पित है और जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ भी सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, प्रधान हरिकला पुन, डीएफओ नीरज कुमार, रेंजर रुचि चौहान, नैन सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, कंचन रावत सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
