डी.एस.बी. परिसर छात्र संघ चुनाव- मतदान शांतिपूर्ण, परिणाम घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल, 27 सितम्बर।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव-2025 का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले चुनाव में परिसर के 15 बूथों पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान उपरांत मतगणना और परिणाम घोषित होने के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ भी ग्रहण की।

घोषित परिणामों के अनुसार –

अध्यक्ष पद: करण सती ने 1466 मत पाकर तनिष्क मेहरा को हराया।

उपाध्यक्ष (छात्रा) पद: तनिषा जोशी ने 1748 मत पाकर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद: दिनेश चन्द्र ने 2061 मत हासिल कर विजय प्राप्त की।

संयुक्त सचिव पद: जय वर्धन चन्द्र 1290 मत पाकर विजयी रहे।

सांस्कृतिक सचिव पद: भावेश विश्वकर्मा ने 1522 मतों से जीत दर्ज की।

कला संकाय प्रतिनिधि पद: करण कुमार ने 1301 मतों के साथ जीत हासिल की।

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधि इस प्रकार रहे –
सचिव: आयुष आर्य, कोषाध्यक्ष: शिवेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: आशीष कबड़वाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि: वेदांत पांडेय, विधि संकाय प्रतिनिधि: याशिका करगेती तथा जैवविज्ञान संकाय प्रतिनिधि: अतुल रावत।

चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी और पर्यवेक्षक प्रो. डी.एस. बिष्ट ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव संचालन में विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें