प्रेमनगर में गूंजा तीज का उल्लास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व : अभिनव थापर

देहरादून, 16 अगस्त 2026। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में हरतालिका तीज के अवसर पर मातृशक्ति की ओर से तीज उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और महिलाओं के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मातृशक्ति को उपहार भेंट करने का अवसर मिला। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
कार्यक्रम में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम और सुमन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में तीज पर्व का उल्लास देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें