पदार्थो ,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। नारायण दत्त भट्ट।23जून ।

*
अभियुक्तो के कब्जे से 380 ग्राम अवैध चरस तथा 60 पव्वे देसी शराब हुई बरामद
देहरादून ।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ ,अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 380 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तो को नेहरु कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान सीवर प्लांट तिराहा गीतांजलि एनक्लेव के पास से दो अभियुक्तो नजमुल हक पुत्र असूल हक निवासी सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, गुलफाम पुत्र भूरा निवासी मोहल्ला चशिरी बी 22 थाना कोतवाली सदर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP20BP 4124 के साथ गिरफ्तार किया गया l अभियुक्तो के कब्जे से कुल 380 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई ।पुलिस टीम उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी बाईपास
हैड कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल मुकेश कंडारी , बृजमोहन रावत , आशीष राठी
, धर्मवीर
हैड कांस्टेबल किरन (एसओजी) देहरादून ।
उधर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को 60 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया । उधर
थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जीवन थापा पुत्र रेशम थापा निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, उम्र 60 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें