महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में जीनस इनोवेशन ने पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोलर, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड पावर को एक साथ मैनेज करने वाला इंटीग्रेटेड समाधान प्रदर्शित

पुणे 02 सितंबर 2026। एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कार्यरत जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में अपना हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर पेश किया। पुणे स्थित ऑटो क्लस्टर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित एक्सपो में कंपनी ने सोलर, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड पावर को एक साथ मैनेज करने वाले अपने इंटीग्रेटेड एनर्जी सॉल्यूशन का प्रदर्शन किया।

कंपनी के अनुसार, हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर को घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दोनों के लिए तैयार किया गया है। यह सोलर एनर्जी, बैटरी और ग्रिड पावर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उपयोगकर्ताओं को सोलर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने और बिजली की भरोसेमंद आपूर्ति बनाए रखने में मदद करता है।
जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर एवं चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश टोडी ने कहा कि भारत का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रूफटॉप सोलर के बढ़ते उपयोग के साथ अब ऐसे स्मार्ट समाधानों की जरूरत बढ़ रही है, जो सोलर, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड पावर को एक साथ जोड़कर ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन और निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद कर सकें।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और विशेष रूप से पुणे में रूफटॉप सोलर का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। पॉलिसी सपोर्ट और उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती जागरूकता ने भी इस क्षेत्र को गति दी है। हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य ऊर्जा स्टोरेज, सोलर पावर और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम हाई-एफिशिएंसी परफॉर्मेंस, यूपीएस स्तर की 10 मिलीसेकंड से कम स्विचिंग और एडवांस्ड लोड प्रायोरिटाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें रिमोट मॉनिटरिंग के लिए बिल्ट-इन वाई-फाई तथा जरूरत के अनुसार सिस्टम क्षमता बढ़ाने के लिए पैरेलल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 99.9 प्रतिशत से अधिक की एमपीपीटी एफिशिएंसी के साथ यह सोलर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग में मदद करता है।
एक्सपो में कंपनी ने अपने एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पोर्टफोलियो का भी प्रदर्शन किया। इसमें लिथियम आधारित इन्वर्टर सॉल्यूशन मैक्सीलायन और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं, जिन्हें स्टोरेज एफिशिएंसी, सुरक्षा और बैटरी लाइफ बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
कंपनी ने बताया कि वह एनर्जी स्टोरेज, स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट और डिस्ट्रीब्यूटेड पावर सिस्टम के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रही है। जीनस इनोवेशन के पास वर्तमान में 7.50 लाख से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है, जिसे 1.50 लाख वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में फैली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का समर्थन प्राप्त है।
10 हजार से अधिक पार्टनर्स के रिटेल नेटवर्क के साथ कंपनी अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचा चुकी है। कंपनी के उत्पाद 28 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में कंपनी की टीम स्टॉल नंबर 22 पर लाइव डेमो और विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें