2.80 लाख रुपये नकद और चार ताश की गड्डियां बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऋषिकेश। ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में लगाई गई 2,80,130 रुपये की नकदी, चार ताश की गड्डियां और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को ऋषिकेश पुलिस को गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में औचक छापेमारी की। होटल की पहली मंजिल स्थित कमरा नंबर 102 में 10 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र सिंह रावत, अभिषेक रौतेला, मनोज, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, अजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, मोहित, ऋषि और सुल्तान सिंशामिल हैं। सभी ऋषिकेश क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। होटल में जुआ खिलाने की अनुमति देने के मामले में होटल प्रबंधक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें