विभिन्न दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सक्रियता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 14 अक्टूबर। कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का फूल मालाओं और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और सर्वधर्म समभाव की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के अनुभव का लाभ संगठन को मजबूत करने में लिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और भाजपा सरकार के खिलाफ चल रहे जनसंघर्ष को गति मिलेगी।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में चकराता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दर्शन लाल डोभाल, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक अनन्तराम चौहान, कैप्टन ताजवर सिंह नेगी, कैप्टन नारायण सिंह रावत, कैप्टन गंगा सिंह, कैप्टन हीरा बल्लभ पांडे, कैप्टन सोबन सिंह, जितेंद्र सिंह और शशांक भट्ट प्रमुख रहे।

इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री अभिषेक सिंह, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, विनोद चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी और नरेशानंद नौटियाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।