निजी कॉलेज एसोसिएशन ने कुलपति से मिलकर उठाईं कॉलेजों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संबद्धता विस्तार, शुल्क में कमी और निरीक्षण प्रक्रिया में बदलाव की मांग; कुलपति ने सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

देहरादून 14 अक्टूबर। निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर से मुलाकात कर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कुलपति ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेजों को संबद्धता विस्तार पत्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से विधि महाविद्यालयों को हर वर्ष विश्वविद्यालय से संबद्धता विस्तार पत्र मिलने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया से सत्र संचालन की मान्यता लेनी होती है। ऐसे में समय पर संबद्धता विस्तार पत्र जारी होना आवश्यक है। कुलपति ने इस समस्या का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्येक कॉलेज से प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये संबद्धता शुल्क लिए जाने को अव्यावहारिक बताते हुए शुल्क कम करने की मांग भी रखी। कुलपति ने इस विषय को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन ने कॉलेजों की संबद्धता का विस्तार हर वर्ष करने के बजाय संबंधित पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए किए जाने की मांग भी रखी। इसके अलावा कॉलेजों के निरीक्षण के लिए स्थानीय शिक्षकों को ही नियुक्त करने का सुझाव दिया गया। कुलपति ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के सचिव निशांत थपलियाल और कोषाध्यक्ष अजय जसोला शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।