
देहरादून 9 अक्टूबर ।राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 9 अक्टूबर 2026 को विधान सभा, देहरादून में प्रभारी सचिव विधान सभा एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मस्तू दास, विधान सभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकान्त उनियाल, दीनदयाल बिष्ट, हीरा सिंह और संदीप ढैला सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 35









