नैशविला रोड पर कृष्ण छठी पर लगा विशाल भंडारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

देहरादून 9 सितंबर। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर नैशविला रोड पर युवा सेवा दल की ओर से वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया और कृष्ण भक्तों को छठी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश का संदेश दिया। जब-जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान का अवतार धर्म की रक्षा और सज्जनों के कल्याण के लिए होता है।

धस्माना ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद छठी का पर्व देश और दुनिया में सनातन परंपरा को मानने वाले श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी कृष्ण भक्तों को पर्व की बधाई दी।

भंडारे में संजय कुमार कन्नौजिया, दिनेश कौशल, अमीचंद सोनकर, आनंद सिंह पुंडीर, सुशील डोभाल, विनीत नागपाल, प्रकाश चंद, किशोर गेरा, राज रावत, ऋषभ माटा, कार्तिक बंसल, राहुल माटा, मोहन काला, प्रकाश नेगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें